सुप्रिया सुले ने बीजेपी MP तेजस्वी को संसद में जमकर सुनाई खरी-खोटी, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ
नई दिल्ली, 11 फरवरी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने हाल ही में लोकसभा में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की जमकर फटकार लगाई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसकी सोशल मीडिया यूजर्स सुप्रिया सुले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वही भाषण था जिसमें सुप्रिया सुले ने कर्नाटक भाजपा नेता की बलात्कार की टिप्पणी की निंदा की थी। सुप्रिया सुले के बयान बुधवार को लोकसभा में तेजस्वी सूर्या द्वारा राहुल गांधी के '2 इंडिया' वाले बयान की आलोचना के बाद आया था।

दरअसल लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो हिंदुस्तान वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था कि हां, दो भारत हैं, लेकिन एक (केंद्र में) मोदी के (नेतृत्व में भाजपा के सत्ता में) आने से पहले का, और दूसरा 2014 के बाद का। कांग्रेस पार्टी और इसके वंशवादी नेता अपनी राजनीतिक बेरोजगारी को देश की बेरोजगारी समझ कर भ्रमित हो रहे हैं। सूर्या ने कहा, यदि इस देश में कोई बेरोजगार है तो वो कांग्रेस के युवराज हैं, कांग्रेस के वंशज हैं।
Recommended Video
इसके बाद सदन में राकांपा की सुप्रिया सुले ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए परिवारवादी राजनीति पर सूर्या को जवाब दिया और सवाल किया कि उनके और कर्नाटक से भाजपा विधायक रवि सुब्रमण्यम के बीच क्या संबंध है।तेजस्वी सूर्या रवि सुब्रमण्या के भतीजे हैं। "रवि सुब्रमण्य कर्नाटक से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने भाजपा सदस्यों प्रीतम मुंडे, पूनम महाजन, हीना गावित, रक्षा खडसे, एस विखे पाटिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम लिया।
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि, उन लोगों से मैं इस मामले में समान हूं कि हम सभी का जन्म राजनीतिक परिवारों में हुआ है। राजनीतिक परिवार में जन्म लेने पर मुझे गर्व है। वहीं तेजस्वी सूर्या के इस दावे का विरोध करते हुए कि मोदी से पहले भारत में कोई व्यवसाय नहीं था, सुप्रिया ने कहा, "विप्रो शायद बैंगलोर में है। इंफोसिस, जो भारत में एक बहुत बड़ी कंपनी है, बैंगलोर में उपस्थिति है।
सुले ने आगे कहा कि, पूनावाला की वैक्सीन कंपनी जिसे इस सरकार ने एक पुरस्कार दिया, उस आदमी ने शून्य से शुरुआत की। वह मेरे पिता के साथ स्कूल गया। इसलिए मुझे पूरी पृष्ठभूमि पता है। उन्होंने विप्रो, इंफोसिस, किर्लोस्कर, कल्याणी समूह, पूणावाला समूह सहित अन्य उद्योग घरानों का भी जिक्र किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने से पहले अपना कारोबार शीर्ष पर पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications