एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा- महाराष्ट्र में एनसीपी,कांग्रेस और शिवसेना बनाएगी सरकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक तेजी से जारी है। एक तरफ जहां बीजेपी ने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली तो वहीं एनसीपी अपने पास विधायकों के अधिक संख्या का दावा कर रही है। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के पास 49 से 50 विधायक हैं और एक-दो आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी विधायक हमारे साथ यही हैं।

ncp leader chagan bhujbal NCP-Congress-Shiv Sena government will be formed in Maharashtra 100%

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने यह भी दावा किया है कि महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना तीनों मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगी। बता दें कि बीजेपी सांसद संजय काकड़े ने शरद पवार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि संजय काकड़े ने इसे निजी मुलाकात बताया है। उन्होंने बताया कि शरद पवार के साथ मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+