महाराष्ट्र में NCP और कांग्रेस को तगड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए दो बड़े नेता
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों के ऐलान के बाद से नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से दो बड़े नेता जुड़े हैं। जिसमें पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता भारती पवार और कांग्रेस नेता प्रवीण छेडा शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भारती पवार और प्रवीण छेड़ा दोनों ही सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थित में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

भारती पवार के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा थी और डिंडोरी संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हरिशंद्र चव्हाण ने उनको मात दे दिया था। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एनसीपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पवार को टिकट देने से इनकार करते हुए उनकी जगह धनराज महाले को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की खबरों पर क्या बोले जितिन प्रसाद
वहीं भारती पवार के साथ कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी उन्हीं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। प्रवीण के बारे में आपको बता दे कि ये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में एक विपक्षी नेता थे, लेकिन लगातार पार्टी से चल रही नाराजगी की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया और बीजेपी में शामिल हो गए। चेडा ने 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में मैदान में थे लेकिन बीजेपी ने उन्हे मात देते हुए जीत हासिल की थी। इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस नेता ओर विधानसभा में विपक्ष के नेता के नेता के बेट सुजय विखे पाटिल भी भाजपा में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें- गांधीनगर से शाह को टिकट देकर भाजपा ने एक तीर से साधे तीन निशाने












Click it and Unblock the Notifications