NCP नेता नवाब मलिक के दामाद को ड्रग्स केस में NCB ने किया समन

Nawab Malik: महाराष्ट्र सरकार में स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर नवाब मलिक के दामाद समीर खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दरअसल हाल ही में मुच्छड़ पानवाला को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था और 200 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई थी। इसके बाद इसी मामले में एनसीबी ने समीर खान को समन किया है। बता दें कि समीर खान एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की बेटी निलोफर के पति हैं।

nawab malik

Recommended Video

    Drugs Case में पूछताछ के लिए Nawab Malik के दामाद को NCB ने भेजा समन | वनइंडिया हिंदी

    करन संजनानी और समीर खान के बीच गूगल पे पर 20 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था, इसी ट्रांजैक्शन को लेकर एनसीबी को शक है कि यह भुगतान ड्रग्स की खरीद के लिए किया गया है। समीर खान को इस मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी ने बुलाया है। पिछले हफ्ते समीर खान को 200 किलोग्राम ड्रग्स जब्त होने के बाद पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ब्रिटिश नागरिक करन संजनानी और राहिल फर्नीचरवाला के पास से 200 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई थी।

    मुच्छड़ पानवाला जोकि मुंबई में पान बेचने के लिए मशहूर है, उसे एनसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मुंबई कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। मंगलवार को एनसीबी रामकुमार तिवारी को भी गिरफ्तार किया है जोकि मुच्छड़ पानवाला चेन की ही एक दुकान का मालिक है। उसे भी इसी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रामकुमार भी ड्रग्स की डीलिंग में शामिल था, वह गांजा और अन्य ड्रग्स की डीलिंग करता था। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई ड्रग्स मामले की जांच से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+