सोनिया गांधी से मिलने के बाद शरद पवार बोले- महाराष्ट्र की जनता BJP के खिलाफ, हमारे पास नंबर नहीं
Recommended Video
मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी-शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इसी बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया गांधी से महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अहम बैठक की। बैठक के पवार ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता बीजेपी के खिलाफ है। पर सरकार बनाने के लिए नंबर हमारे पास नहीं है। जिनके पास नंबर है, वे सरकार बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

वहीं शिवसेना से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवसेना में हमारी किसी से फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। शरद पवार से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन ही एक विकल्प है तो उन्होंने कहा कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है, उन्हें सरकार बनानी चाहिए। शरद पवार ने आगे कहा कि हालांकि बीजेपी-शिवसेना के बीच विवाद सिर्फ सीटों के तालमेल तक सीमित नहीं दिख रहा है, ये उससे आगे बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में नहीं बनी 9 नवंबर तक नई सरकार तो क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications