NCB ने बड़ी कार्रवाई कर 2 इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल को पकड़ा, गृह मंत्री शाह ने ट्वीट कर की तारीफ
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि एनसीबी ने 2 इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल को पकड़ा है।
एनसीबी ने ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल को पकड़ा है। इसके लिए डार्कनेट के माध्यम से चलाया जा रहा था। वहीं, इस बड़ी कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर तारीफ की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई में, एनसीबी ने डार्कनेट के माध्यम से संचालित होने वाले 2 अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया और पिछले 3 महीनों में घातक एलएसडी के 29,103 ब्लॉट के विशाल भंडार के साथ 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत का दृष्टिकोण, हमारे विश्वास की पुष्टि करता है कि ड्रग तस्कर चाहे कितनी भी हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ले, लेकिन वे कभी भी हमारी एजेंसियों के चंगुल से नहीं बच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications