इन आठ फिल्मी सितारों का मुंबई में नहीं है अपना घर, कई हिट फिल्में देने के बावजूद रहते हैं किराए के फ्लैट में

मुंबई। बॉलीवुड सितारों की फिल्मी की जब बातें होती हैं, तो साथ-साथ उनके रहन-सहन को लेकर भी चर्चा रहती है। पहनावे के साथ-साथ फिल्मी सितारों के घरों और बंगलों को लेकर भी चर्चाएं आम रही हैं। ऐसा माना जाता है कि फिल्मी सितारे करोड़ों में कमाते हैं तो बड़े-बड़े बंगलों में रहते हैं। कई फिल्मी सितारे जो ना सिर्फ सालों से बॉलीवुड में हैं बल्कि कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं, किराए के घरों में रहते हैं। इसमें कैटरीना कैफ, प्रभुदेवा से लेकर जैकलीन फर्नाडीज नाम हैं, जो मुंबई में किराए पर रहते हैं। ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

Recommended Video

    Bollywood celebs Rented House: इनका Mumbai में नहीं है अपना घर, रहते हैं Rent पर | वनइंडिया हिन्दी
    जैकलीन फर्नाडीज

    जैकलीन फर्नाडीज

    जैकलीन फर्नाडीज बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। वो सलमान खान जैसे बड़े सितारे के साथ फिल्में कर चुकी हैं। जैकलीन मुंबई में किराए पर रहती हैं। दरअसल हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने प्रियंका चोपड़ा का घर किराए पर लिया है। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं तो उन्होंने अपना मुंबई का अपार्टमेंट जैकलीन फर्नांडीज को घर तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है।

    प्रभु देवा का मुंबई में नहीं घर

    प्रभु देवा का मुंबई में नहीं घर

    प्रभु देवा साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक पहचान रखते हैं लेकिन मुंबई में उनका अपना घर नहीं है। वो मुंबई में किराए के घर में ही रहते हैं। प्रभु देवा 2012 से 2014 तक श्रीदेवी के अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में भी किराए पर रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में प्रभु ने मुंबई में अपना घर खरीदा है, जिसमें वो जल्दी ही शिफ्ट कर सकते हैं।

    रॉकस्टार एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी

    रॉकस्टार एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी

    रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार से पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी मुंबई में एक किराए के अपार्टमेंट में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई आने के बाद उन्होंने रेंट पर रहना शुरू किया था।

    कैटरीना कैफ भी रेंट पर रहती हैं

    कैटरीना कैफ भी रेंट पर रहती हैं

    कैटरीना कैफ बॉलीवुड की लीड एक्ट्रेस में शामिल हैं। कई हिट फिल्में उनके नाम पर हैं लेकिन मुंबई में उनके पासअपना घर नहीं है। कैटरीना अंधेरी वेस्ट में अपनी बहन इसाबेल के साथ रेंट के फ्लैट में रहती हैं।

    अदिति राव हैदरी

    अदिति राव हैदरी

    अदिति राव हैदरी बॉलीवुड के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। हैदराबाद से आने वाली अदिति भले फिल्मों में रंग जमा चुकी हों लेकिन मुंबई में घर का अभी उन्हें इंतजार है। मुंबई में वो अभी किराए पर ही रहती हैं।

     परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में करीब 10 साल हो गए हैं। उनके नाम पर फिल्मे हैं। जिसमें कई हिट भी रही हैं। हालांकि अभी तक परिणीति के पास मुंबई में खुद का घर नहीं है।

    एक्शन हीरो विद्युत जामवाल

    एक्शन हीरो विद्युत जामवाल

    विद्युत जामवाल ने 2012 में फिल्म 'फोर्स' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी फिटनेस और बॉडी के लिए उनको खूब शोहरत मिली है और उनकी पहचान एक एक्शन हीरो की बनी है। विद्युत का भी मुंबई में अपना घर नहीं है, वो किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं।

    हुमा कुरैशी

    हुमा कुरैशी

    हुमा कुरैशी गैंग्स ऑफ वासेपुर और बदलापुर जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है लेकिन ये एक्ट्रेस अभी भी मुंबई में किराए पर ही रहती हैं।

    आयकर विभाग की रेड से चर्चा में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू, जानिए कितनी सपंत्ति के मालिक हैं ये दोनों सितारे, चौंक जाएंगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+