बिहार में नक्सलियों का कहर, दो जवान शहीद

पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान सुबह जमुई संसदीय क्षेत्र में चुनाव कराने जा रहे थे, जैसे ही उनका वाहन भीमबांध जंगल में पहुंचा नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरूण सिन्हा ने घटना की पुष्िट करते हुए बताया कि शहीदों में बिहार के रवीन्द्र कुमार व कर्नाटक के सोने गौश्रेय शामिल हैं।उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पढ़ें- जानिए क्यों आर्मी-एयरफोर्स मिलकर भी नहीं हरा सकतीं नक्सलियों को
इधर, नक्सलियों ने लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस के पूर्व शिविर पर भी हमला किया है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस शिविर के सभी जवान जमुई संसदीय क्षेत्र में मतदान कराने गए हैं। पुलिस ने तीन बम भी बरामद किए हैं जिसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
जरूर पढ़ें- बिहार के बारे में वो तथ्य जो शायद आप नहीं जानते।












Click it and Unblock the Notifications