नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ने पापा के गाने 'बारिश की जाए' पर किया डांस, वीडियो वायरल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ने 'बारिश की जाए' पर किया डांस, वीडियो वायरल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आया उनका ये म्यूजिक वीडियो दर्शकों को तो पसंद आ ही रहा है, उनकी बेटी को भी भा रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी भी अपने पापा के इस गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। नवाज ने बेटी शोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो 'बरिश की जाए' पर डांस करती दिख रही हैं।

नवाज ने इंस्टा पर शेयर किया बेटी शोरा का वीडियो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंस्टा पर बेटी शोरा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शोरा 'बारिश की जाए' पर डांस कर रही हैं। शोरा इसमें ऐसे ही डांस करने की कोशिश कर रही हैं, जैसे उनके पपा यानी नवीज ने किया है। वीडियो को शेयर करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकीने लिखा है- मेरे उल्टे सीधे डांस स्टेप्स से शोरा के परफेक्ट स्टेप्स तक।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
शोरा का ये वीडियो सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं और शोरा की तारीफ कर चुके हैं।
पहली बार नवाज म्यूजिक वीडियो में आए नजर
'बारिश की जाए' नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इस म्यूजिक वीडियो में किए डांस स्टेप की भी खूब चर्चा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार इस तरह से डांस करते हुए देखा गया है। 'बारिश की जाए' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा के साथ नजर आए हैं

पत्नी से रिश्तों को लेकर भी चर्चा में नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' के अलावा हाल फिलहाल में कोई फिल्म नहीं आई है। हालांकि अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो बीते कुछ समय में काफी चर्चा में रहे हैं। नवाज के पत्नी आलिया से रिश्ते अच्छे नहीं है। दोनों अलग रहे रहे हैं और तलाक का मामला भी कोर्ट में है। हालांकि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक ना लेने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि बच्चों के लिए वो तलाक नहीं ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications