नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक मांगने के बाद बच्‍चों की कस्‍टडी के लिए कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक मांगने के बाद बच्‍चों की कस्‍टडी के लिए कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजा है। आलिया ने उनसे शादी खत्‍म करने और तलाक देने की मांग की हैं। इसके अलावा, उन्‍होंने तलाक के बाद अपने जीवनयापन के लिए उनसे मेंटेनेंस की मांग भी की है। उन्होंने यह नोटिस 7 मई को इमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपने पति को भेजा है। दरअसल लॉकडाउन के चलते स्पीड पोस्ट की सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने यह नोटिस व्हाट्सएप और इमेल के जरिए भेजा है। यह नोटिस आलिया ने अपने वकील अभय सहाय के जरिए भेजा है। आलिया के वकील का कहना है कि अभी तक नवाजुद्दीन की ओर से इसका जवाब नहीं आया है। वहीं अब आलिया ने अपने दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी के बारे में ये बात मीडिया में कही कि..

बच्‍चों की कस्‍टडी के बारें में आलिया ने कहीं ये बात

बच्‍चों की कस्‍टडी के बारें में आलिया ने कहीं ये बात

नवाजुद्दीन और आलिया की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि समस्याएं कई वर्षों से हैं। इसके पीछे मूल कारण नवाजुद्दीन और उनके भाई हैं। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने बताया कि उन्होंने उन्हें तलाक देने का फैसला क्यों किया और उन्हें अपने बच्चों की पूरी कस्‍टडी चाहिए। आलिया ने अपने बच्चों की कस्टडी के बारे में कहा, "मैंने उन्हें पाला है और मैं उनकी कस्टडी चाहती हूं।" किसी भी हाल में अपने बच्‍चों को मैं नहीं छोडूंगी। उनका कहना है कि उन्होंने बच्चों को बड़ा किया है और अपने पास रखना चाहती हैं। बता दें इन दोनों के दो छोटे बच्‍चे हैं।

आलिया ने नवाज के भाई को भी बताया इसके लिए जिम्मेदार

आलिया ने नवाज के भाई को भी बताया इसके लिए जिम्मेदार

आलिया के वकील के मुताबिक, नवाज को 7 मई को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए तलाक के कागजात दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।आलिया ने एक साक्षात्कार में,कहा कि वह अपने मूल नाम अंजलि के साथ वापस आ गई थी, क्योंकि वह नहीं चाहती कि यह प्रकट हो कि वह अपने रिश्ते को समाप्त करने के बाद नवाज के नाम को कैस कर रही हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि उनके और नवाज के बीच जो रिश्‍ते खराब हुए उसमें नवाज के भाई भी उस समस्या का एक हिस्सा थे।

शादीशुदा जीवन में स्वाभिमान बेहद जरूरी है

शादीशुदा जीवन में स्वाभिमान बेहद जरूरी है

बॉलीवुड में प्रोडक्‍शन फील्‍ड में कदम रख चुकी आलिया ने कहा कि "बहुत सारी चीजें हैं जो मैं अब तक सार्वजनिक रुप से सबके सामने नहीं लाना चाहती, लेकिन हमारी समस्याएं एक दशक पहले शादी के तुरंत बाद शुरू हुईं। दो महीने के लॉकडाउन ने मुझे इस बात पर सोचने और आत्‍मविश्‍लेषण करने के लिए बहुत समय दिया। उन्‍होंने कहा कि शादीशुदा जीवन में स्वाभिमान बेहद जरूरी है। मेरा स्‍वाभिमान इस रिश्‍ते में समाप्‍त हो चुका था। मुझे ये हर पल महसूस हुआ हम साथ होने के बावजूद , मैं हमेशा अकेला महसूस करती रही। आलिया ने कहा कि हम दोनों के बीच जो संबंध खराब हुआ उसमें बहुत बड़ा कारण उनका भाई शेमन भी था। उन्‍होंने बताया कि मैं अपने मूल नाम, अंजना किशोर पांडे रख लिया हैं। मैं यह याद दिलाना नहीं चाहती हूं कि मैं अपने लाभ के लिए किसी की पहचान का उपयोग नहीं कर रही हूं।

हमारे रिश्‍ते में अब सुलह की कोई संभावना नहीं है

हमारे रिश्‍ते में अब सुलह की कोई संभावना नहीं है

आलिया ने कहा कि "मैं अब रिश्‍ते में नहीं रहना चाहती हूं। मैंने भविष्य के बारे में बहुत कुछ नहीं सोचा है, लेकिन मैं अब इस शादी से बंधकर नहीं रहना चाहती हूं। हमारे रिश्‍ते में अब सुलह की कोई संभावना नहीं है। वकील का कहना है कि वह इस नोटिस की अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योकि यह गोपनीय है, लेकिन इतना जरूर बताना चाहेंगे कि इसमे नवाजुद्दीन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ काफी संगीन आरोप हैं। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 2009 में हुी थी और दोनों के दो बच्चे हैं। इससे पहले नवाजुद्दीन ने शीबा से शादी की थी जोकि कुछ ही दिन में टूट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+