नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जब मैं घर से बाहर जाती थी तो उनकी महिला मित्र आती थीं

नई दिल्ली। दिग्गज फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच के रिश्तों में खटास की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में हैं। आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन को तलाक का लीगल नोटिस भेजा है और कहा है कि वह अब इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती है। ऐसे में इस तरह की तमाम खबरें सामने आ रही थीं कि नवाजुद्दीन का किसी और के साथ अफेयर था, जिसकी वजह से आलिया ने तलाक का नोटिस भेजा है। अब खुद आलिया ने नवाज पर आरोप लगाया है कि उनका किसी और के साथ अफेयर था और उन्हें काफी समय से इस बारे में जानकारी थी।

घर छोड़ती थी तो नवाज की महिला मित्र आती थीं

घर छोड़ती थी तो नवाज की महिला मित्र आती थीं

स्पॉटब्यॉय को दिए अपने इंटरव्यू में आलिया ने नवाजुद्दीन पर आरोप गाया है कि वह वह उनके साथ गलत व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर उनके अफेयर के बारे में सुना करती थी, एक बार तो मैंने अपने नवजात बच्चे के साथ घर छोड़ दिया था और अलग रहने लगी थी। लेकिन वह 8 महीने तक मुझे देखने के लिए भी नहीं आए। आलिया ने कहा कि जब मैं घर छोड़ देती थी तो उनकी महिला मित्र वहां आया करती थीं। मैंने उन्हें इस स्तर तक बर्दाश्त किया, जितना कोई सोच भी नहीं सकता है।

दूसरे धर्म में शादी की वजह से हर किसी ने साथ छोड़ा

दूसरे धर्म में शादी की वजह से हर किसी ने साथ छोड़ा

आलिया ने कहा कि जो लोग पूछ रहे हैं कि मैं अब क्यों छोड़ रही हूं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने उन्हें पहले भी छोड़ा है। जब नवाजुद्दीन का करियर शीर्ष पर है और तब मैं उन्हें छोड़ रही हूं, हमारे दो बच्चे हैं, ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि मैं कितना ज्यादा परेशान हूं कि मैंने इतना बड़ा कदम उठाया। आलिया ने कहा कि जब मैंने अपने बच्चे के साथ घर छोड़ा था और अकेले बच्चे के साथ रह रही थी तो मैं अपने माता-पिता के पास वापस नहीं जा सकती थी क्योंकि वह दूसरे धर्म में मेरी शादी से नाराज थे। मैं ये सोचकर वापस नवाज के पास गई कि शायद चीजें बदल जाएंगी, हमारा बच्चा है, लेकिन कुछ नहीं बदला, नवाज का बर्ताव और खराब हो गया।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui Property: Lifestyle| Money | House | Net Worth | Movies | Cars | वनइंडिया हिंदी
    नवाज के सिर पर स्टारडम सवार

    नवाज के सिर पर स्टारडम सवार

    अपने बुरे समय के बारे में बताते हुए आलिया कहती हैं कि मैंने जब नवाज से शादी की तो कोई हमारी मदद करने वाला नहीं था, मेरे मां-पिता ने सारे संबंध खत्म कर लिए। उस वक्त 15 हजार प्रति महीने का किराए का घर लेना बहुत मुश्किल था, लिहाजा मैंने नवाज के साथ ही रहने का फैसला लिया। मैंने नवाज का ऐसे वक्त साथ दिया जब वह संघर्ष कर रहे थे। लेकिन जब वह प्रसिद्ध हुए तो सबकुछ भूल गए। जब हमारी शादी हुई तो मैंने दो वर्ष तक घर चलाया, यहां तक कि निकाह के दौरान मौलवी के पैसे तक मैंने दिए थे। मैं नवाज को एकता नगर चार बंगले तक के सफर में साथ लेकर आई, लेकिन अब उनके सिर पर स्टारडम सवार हो गया है। अब वह ये सब भूल गए हैं और अजीब इंसान हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+