नवाब मलिक बोले- एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को लोग एक साल के अंदर सलाखों के पीछे भेजेंगे

नई दिल्‍ली, 21 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन ड्रग केस में आर्थर रोड जेल में बंद है। गुरुवार को शाहरुख खान अपने बेटे जेल में अपने बेटे से मिलने गए। आर्यन जब से नॉरकोटिक्‍स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है तभी से महाराष्‍ट्र के मंत्री नवाब मलिक तरह- तरह के आरोप लगा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को निशाने पर लिया और कई गंभीर आरोप लगाए।

nawabmalik

नवाब मलिक ने कहा

कोविड के दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी। एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े और उनका परिवार भी वहां था। समीर वानखेड़े को दुबई और मालदीव की अपनी यात्रा के बारे में बताना होगा। मलिक ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह उगाही मालदीव और दुबई में हुई, हम जल्द ही इसकी तस्वीर भी उपलब्ध कराएंगे।

नवाब मलिक ने कहा कि दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग केस में

रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से फंसाया गया, अन्य लोगों को फंसाने की कोशिशें भी की गई थीं। एनसीबी के पास एक कठपुतली है- वानखेड़े। वह लोगों के खिलाफ फर्जी मामले उठाते हैं। मैं वानखेड़े को चुनौती देता हूं कि एक साल के अंदर वह अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। आप हमें जेल पहुंचाना चाहते हैं, इस देश के लोग आपको सलाखों के पीछे भेजने से पहले शांत नहीं बैठने वाले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+