सोशल मीडिया पर छाईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, इंस्टाग्राम अकाउंट को किया पब्लिक

Bollywood Hindi News: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan-Nanda) ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा। साथ ही वो निजी जिंदगी में भी काफी प्राइवेसी रखती हैं। उनकी तरह उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Nanda) भी सोशल मीडिया पर आईं तो लेकिन उन्होंने अपना अकाउंट सार्वजनिक (पब्लिक) नहीं किया था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा बदलाव किया है।

2017 में ज्वाइन किया इंस्टा

2017 में ज्वाइन किया इंस्टा

दरअसल नव्या ने 2017 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। अब तक नव्या के इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेसी लगी हुई थी। जब कोई यूजर्स उनको फॉलो करता तो नव्या के पास रिक्वेस्ट जाती, अगर वो उसे अप्रुव करतीं तो यूजर्स को उनकी फोटो और वीडियो दिखते। जिनको वो रिजेक्ट कर देती उनको इंस्टा अकाउंट पर कोई भी पोस्ट नहीं दिखती। अब नव्या ने अपने इंस्टा अकाउंट का पब्लिक कर दिया है।

92 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स

92 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स

वहीं जब से नव्या ने अपने अकाउंट को पब्लिक किया है, तब से उनके वीडियो और फोटो पर जमकर लाइक्स आ रहे हैं। वहीं उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ती जा रही, जो अब तक 92 हजार हो चुके हैं। नव्या ने भी अब तक 580 लोगों को फॉलो किया है, जबकि 104 पोस्ट डाल चुकी हैं। पब्लिक होने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नाना अमिताभ के साथ भी नव्या ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री

बॉलीवुड में हो सकती है एंट्री

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक बन गए। इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड में एंट्री हुई, लेकिन बेटी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखी। यहां तक की उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से हटकर एक बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नव्या नंदा जल्द ही बॉलीवुड में डेव्यू कर सकती हैं, हालांकि बच्चन परिवार नव्या के करियर को लेकर टिप्पणी करने से बचता रहता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+