Navratri 2021: आज है शैलपुत्री का दिन, PM मोदी और राहुल गांधी ने कहा-'हैप्पी नवरात्रि'
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होने वाला यह त्योहार अगले 8 दिनों तक चलेगा क्योंकि इस बार एक तिथि का क्षय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'सभी को नवरात्रि की बधाई। आने वाले दिन जगत जननी मां की पूजा के लिए खुद को समर्पित करने को है। नवरात्रि सभी के जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।'
Recommended Video

तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि ' शक्ति संचय और आत्मचेतना की जागृति के महापर्व नवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आदिशक्ति माँ दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर सबके जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का शुभाशीष दें। जय माता दी!'

तो वहीं रक्षामंत्री ने ट्वीट किया है कि 'शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय माँ दुर्गे!'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है कि आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि 'ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः शक्ति व विजय के प्रतीक पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की सभी प्रदेशवासियों व भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि हम सभी को सुख-सिद्धि तथा आनन्दमय जीवन प्रदान करें।जय माता दी!'

आपको बता दें कि नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री के नाम है, इन्हें प्रथम दुर्गा कहा जाता है। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा। कहते हैं कि मां की कृपा जिस पर भी हो वो हमेशा खुश रहता है और उसक पर कभी कोई दुख नहीं आता है।

मां बेहद दयालु और मोहक हैं जो कि सिर्फ भक्तों पर प्रेमवर्षा करती हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक आज केवल चारों ओर नवरात्रि की धूम है। मंदिरों में सुबह से ही मां के जयकारे लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications