लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, यूपी के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल जख्मी
लखनऊ-आगराएक्सप्रेस हाइवे पर सड़क हादसे में यूपी के वरिष्ठ आईएएस अफसर नवनीत सहगल जख्मी हो गए हैं। उन्हें दूसरी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
नोएडा। लखनऊ-आगराएक्सप्रेस हाइवे पर सड़क हादसे में यूपी के वरिष्ठ आईएएस अफसर नवनीत सहगल जख्मी हो गए हैं। उन्हें दूसरी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

आपको बता दें कि तीन दिन बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे का उद्घाटन होना है और इसी हाइवे का जायजा लेने गए थे।
केजीएमसी अस्पताल
तैयारियों का जायजा लेने के बाद लखनऊ-उन्नाव के पास हसनगंज में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने नवनीत सहगल की एंबेसडर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयंकर था कि दोनों गाडि़यों के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। आनन-फानन में सहगल को दूसरी गाड़ी में बैठाया गया और केजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications