नेशनल हेराल्ड के संपादक नीलाभ मिश्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड न्यूज के एडिटर इन चीफ नीलाभ मिश्रा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी थे, उन्हें लिवर सिरोसिस की समस्या थी, जिसके चलते उनका निधन हो गया। नीलाभ मिश्रा नेशनल हेराल्ड के अलावा नवजीवन के भी संपादक थे। जिस वक्त उनका निधन हुआ उनके साथ उनका परिवार, करीबी दोस्त और अन्य लोग मौजूद थे। नीलाभ मिश्रा की उम्र 57 वर्ष थी, उनके परिवार में पत्नी कविता श्रीवास्तव, भाई शैलोज कुमार, साली सुधा, भतीजी नवाशा हैं।

neelabh mishra

नीलाभ मिश्रा को इससे पहले चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लीवर सिरोसिस की समस्या बताई गई थी। जिसके बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वर्ष 2016 में नीलाभ मिश्रा ने नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की थी, साथ ही उन्होंने नवजीवन और कौमी आवाज नाम की वेबसाइट की शुरुआत की थी। नेशनल हेराल्ड से पहले नीलाभ मिश्रा आउटलुक हिंदी के कई वर्षों तक संपादक थे।

नीलाभ मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एमए की पढ़ाई की है। उन्होंने अपना कैरियर बतौर रिपोर्टर नवभारत टाइम्स के साथ पटना में शुरू किया था। इसके बाद वह राजस्थान चले गए और यहां जयपुर में वह न्यूज टाइमस् के रिपोर्टर बन गए। उन्होंने राजस्थान में इनाडु टीवी की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई थी। तकरीबन तीन दशक तक उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+