नेशनल हेराल्ड केस में अब 19 दिसंबर को होगी सोनिया-राहुल की पेशी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड केस की सुनवाई टाल दी है। अब इस मामले में सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने उस दिन कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दोपहर तीन बजे पेश होने का आदेश दिया है। मोदी जी अपने चमचों को समझा लीजिए मैं डरता नहीं आपसे: राहुल गांधी

साफ शब्दों में कहें तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 11 दिनों तक पेशी से छूट मिल गई। कोर्ट के इस फैसले के बाद सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा कि 'मैं इस मामले को कोर्ट पर छोड़ती हूं, कोर्ट फैसला करे।'
उधर, राहुल गांधी भी बाढ़ प्रभावित पुडुचेरी और चेन्नई के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमारा केस मजबूत है और हम कानूनी दायरे में अपनी लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications