तो बेल बांड भरेंगे सोनिया-राहुल, नहीं जायेंगे जेल!

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में अब से थोड़ी देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटियाला कोर्ट में पेश होने वाले हैं लेकिन इससे पहले सोनिया गांधी ने अपने पार्टी वालों को सख्त निर्देश दिये थे कि सारे नेता ऑफिस में होंगे और उन्हें कोई ड्रामा नहीं चाहिए।

बावजूद इसके आज दिल्ली में जगह-जगह कांग्रेस वालों ने सोनिया-राहुल के समर्थन में पोस्टर लगाये हैं। हालांकि सोनिया ने कहा था कि सारे नेता दफ्तर में ही रहेंगे, उन्हें कोई ड्रामा नहीं चाहिए। इस मामले से संबंधित नेता ही कोर्ट जाएंगे।

तो बेल बांड भरेंगे सोनिया-राहुल, नहीं जायेंगे जेल!

वैसे कांग्रेस ने बीजेपी पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है और साफ किया है कि वो देश के कानून का सम्मान करते हैं और उसकी दिशा-निर्देश पर काम ही करेंगे। फिलहाल कांग्रेस नेताओं की यदि मानें तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस बाबत बेल के लिए बॉन्‍ड तक नहीं भरा।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

लिकन आसार ऐसे मिल रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो दोनों बांड भरेंगे क्योंकि कांग्रेस ने कहा है कि वो हर नियम का पालन करेंगे और नियम कहता है कि बेल बांड अदालत को भरोसा दिलाने के लिए है कि आरोपी बिना अदालत की अनुमति के देश छोड़ कर बाहर नहीं जाएंगे, अदालत के बुलाने पर पेश होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+