19 दिसंबर पहले भी मुश्किल लेकर आया है गांधी परिवार के लिए
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश होंगे। 19 दिसंबर कांग्रेस के लिए पूर्व में भी बेहतर नहीं रहा है।
सोनिया-राहुल की पेशी आज, कोर्ट छावनी में तब्दील

वर्ष 1978 में आज के ही दिन इंदिरा गांधी को जेल जाना पड़ा था। तकरीबन एक हफ्ते तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बंद थी। इस दौरान सोनिया गांधी खुद खाना लेकर इंदिरा के लिए तिहाड़ जेल जाती थी। ऐसे में आज फिर से एक बार 19 दिसंबर कांग्रेस के लिए मुश्किल का सबब लेकर आया है।
आज नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल पटियाला कोर्ट में पेश होंगे। दोनो पर आरोप है कि गलत तरीके से नेशनल हेराल्ड को यंग इंडिया नाम की कंपनी को बेच दिया गया। यंग इंडिया कंपनी का मालिकाना हक राहुल और सोनिया के पास है।
माना जा रहा है कि राहुल और सोनिय आज पटियाला कोर्ट में पेश होने के बाद बेल बॉड भर सकते है। अभी तक जो कयास लगाये जा रहे थे वो ये था कि दोनों नेता बेल ना लेकर जेल जायेंगे जिससे कि इस मामले को सियासी रंग दिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications