बसपा में सिर्फ करोड़पति प्रत्याशी, आप में भी हैं क्रिमिनल

यही नहीं खुद को साफ सुथरी छवि वाली पार्टी बताने वाली आम आदमी पार्टी में भी दो ऐसे प्रत्याशी हैं जिन पर हत्या व हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे चल रहे हैं।
लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में तीसरे चरण के प्रत्याशियों से संबंधित यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट में सिर्फ बसपा ही नहीं कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों का भी ब्योरा दिया गया है। अगर अपराधियों की बात करें तो तीसरे चरण में बसपा के 11 में से 11 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं 5 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस हैं और गंभीर अपराधों में लिप्त बसपा के 3 प्रत्याशी हैं। यानी कुल 27 फीसदी प्रत्याशियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, आदि जैस मुकदमें चल रहे हैं।
इलेक्शन वॉच के संस्थापक जगदीश चोकर ने जारी की। बसपा के आंकड़े यहीं पर समाप्त नहीं होते हैं। यूपी के फेज 1 और 2 में भी बसपा के 21 में से 8 (38 फीसदी) पर क्रिमिनल केस और 6 यानी 29 फीसदी पर गंभीर केस दर्ज हैं।
कांग्रेस भाजपा भी कम नहीं
फेज 1 और 2 में भाजपा के 21 में से 9 प्रत्शयाी यानी 43 प्रतिशत पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वहीं फेज 3 में भाजपा के 11 में से 3 (27 प्रतिशत) पर छोटे आरोप और 3 (27 प्रतिशत) पर गंभीर आरोप हैं। फेज 3 में कांग्रेस के 8 में से 2 पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि गंभीर आरोप वाला एक भी प्रत्याशी नहीं है। जबकि फेज 1 और 2 में कांग्रेस के 14 में से 6 (43 प्रतिशत) पर हलके और 4 (29 प्रतिशत) पर गंभीर आरोप हैं।
सुधर रही है सपा
आपराधिक छवि के नेताओं को बढ़ावा देने के लिये बदनाम समाजवादी पार्टी इस साल सुधरती दिखाई दे रही है। सपा के पहले दो चरणों में 20 में से 6 (30 प्रतिशत) पर हलके आरोप और 5 (25 प्रतिशत ) पर गंभीर आरोप हैं। वहीं तीसरे चरण में सपा ने जिन 10 लोगों को टिकट दिये हैं उनमें से मात्र 2 पर ही आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
आम आदमी पार्टी में क्रिमिनल
आम आदमी पार्टी ने यूपी के तीसरे चरण के लिये 10 प्रत्याशी उतारे हैं जिनमें से 2 यानी 20 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 2 अन्य पर सामान्य अपराध के मामले दर्ज हैं। वहीं फेज 1 और 2 में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 4 ऐसे अपराधी हैं जिन पर गंभीर आरोप हैं। वहीं 6 पर अन्य मुकदमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications