NCRB का नया अविष्कार है यह 4 साल की लापता दुल्हन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई बच्ची चार साल की उम्र में लापता हो और उसके परिजन उसकी तलाश के लिए जो फोटो दें उसमें वो दुल्हन के रूप में हो। कतई नहीं लेकिन जब आप देश को आईना दिखाने वाला नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों को देखेंगे तो उसमें ऐसी कई तस्वीरें दिख जाएंगी।
'अंधा कानून' की तर्ज पर काम कर रहे एनसीआरबी के आंकड़ों में जो गलतियां सामने आई हैं वो कभी अपनो को अपनो से मिलने नहीं देगा। जी हां हम बात कर रहे हैं एनसीआरबी के मिसिंग रिपोर्ट की जिसमें बूढ़े आदमी की फोटो लगी है और उम्र 3 साल बताया गया है।
हद तो वहां पार होती है जहां गुमशुदा व्यक्ति का नाम आसाराम है तो उसके पिता का नाम निजाकत खान लिखा गया है। कोई किडनैप हुआ 3 साल की उम्र में तो उसकी फोटो लगी है 36 साल के उम्र की। इतना ही नहीं लापता सोनू (काल्पनिक नाम) हुआ है तो फोटो सुनिता (काल्पनिक नाम) की लगाई गयी है। आईए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ऐसे ही आंकड़ों पर प्रकाश डालते हैं।

विनोद नैटियाल
विनोद नैटियाल की तस्वीर को देख आप उनके उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर नहीं भी लगा सकते तो इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इनकी उम्र 2 साल तो नहीं ही होगी। लेकिन एनसीआरबी के मिसिंग रिपोर्ट में इनकी जो तस्वीर लगी है उसके सामने उम्र 2 साल लिखा गया है। अब सोचने वाली बात ये है कि अगर यही विनोद हैं जो 2 साल की उम्र में लापता हो गये थे तो उनकी इस उम्र की फोटो कहां से मिल गयी। या फिर ये विनोद नहीं है उनकी जगह किसी और की तस्वीर लगा दी गयी है।

दिनेश जाशी
दिनेश की उम्र भी दो साल लिखी गई है और तस्वीर देखकर आप उनके उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।

आसाराम
यहां तो सारी हदें ही पार हो गई हैं। सबसे पहले तो आसाराम शायद ही किसी महिाला का नाम हो। अगर हो भी तो उसके पिता का नाम जियाकत खान होना गले नहीं उतरेगा। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि इसमें र्बुका पहने एक लड़की है जिसकी उम्र 3 साल लिखी गई है।

फिरोज
फिरोज की उम्र 3 साल लिखी गई है। ऐसे और भी कई नाम है लेकिन हम आपको अगे की स्लाइड में कुछ लापता महिलाओं के बारे में भी बताते हैं।

4 साल की लापता दुल्हन प्रिया
आंकड़ों पर हंसने और हैरान करने वाली बात ये है कि 4 साल की प्रिया लातपा हुई है तो उसके फोटो की जगह एक दुल्हन के लिबास में महिला की फोटो लगायी गयी है। अगर यह फोटो प्रिया की है तो फिर प्रिया लापता कहां है। और अगर यह फोटो प्रिया की नहीं है तो किस आधार पर प्रिया को ढ़ंढा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications