Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैटेलाइट इमेज में ऐसा दिखा भारत में तबाही मचाने वाला Ockhi Cyclone

नई दिल्ली। चक्रवात 'ओखी' ने दक्षिण भारत में जमकर तबाही मचाई है, जिसमें 36 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। मंगलवार को मौसम विभाग ने इस तूफान के गुजरात में भी दस्तक देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद गुजरात में 'ओखी के कहर से लोगों को बचाने के लिए सूरत, नवसारी और राजकोट में एनडीआरएफ की दो-दो टीमें तैनात कर दी गई थी। फिलहाल इसकी ताकत में कमी आई है और ये दिल्ली की ओर मुड़ गया है। अमेरिकी एजेंसी नासा ने 4 दिसंबर को एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें खुशी जाहिर करते हुए बताया-कि दक्षिण भारत के लिए श्राप बना 'ओखी' दिल्ली के लिए वरदान साबित हो सकता है और दिल्ली में एक लंबे अरसे से छाये धुंध के बादल छट सकते हैं। मालूम हो कि दिल्ली के लोगों को काफी लंबे समय से प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ रहा हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में बनी हुई हैं लेकिन अब नासा के इस एलान के बाद दिल्लीवासी राहत की सांस ले सकते हैं। नासा ने जो तस्वीर शेयर की है वो अपने आप में ही काफी दिलचस्प कहानी कहती है।

सैटेलाइट इमेज में ऐसा दिखा भारत में तबाही मचाने वाला Ockhi Cyclone

आपको बता दें कि केरल और तमिलनाडु में चक्रवात 'ओखी' ने जमकर उत्पात मचाया है, इसके कारण अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा मछुआरों का रेस्कूयू किया गया था। हालात अभी तो नियंत्रण में हैं लेकिन इसके कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ है , वैसे मौसम विभाग ने कहा था कि चक्रवात 6 दिसंबर को सुस्त पड़ जाएगा और उसकी बातें सच साबित होती भी दिख रही हैं फिर भी राज्यों में एलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच व छह दिसंबर के आसपास ओखी का असर दिल्ली में दिखने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। पांच दिसंबर को तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+