नगमा का नमो पर हमला बोलीं वो तो डिजायनर ड्रेस पहनते हैं

यही नहीं, यहां पर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मारे जाते हैं। सरकार को नक्सली हमले की पूर्व सूचना रहती है, फिर भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराती। नगमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार किसानों की जमीन छीनकर उन्हें बड़े उद्योगपतियों को दे रही है, यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर नगर में दंगों के समय भाजपा के एक विधायक ने भड़काऊ भाषण दिया तो उसे सम्मानित किया गया। ये लोग सत्ता में नहीं आए, तब तानाशाही के नमूने पेश करते हैं।
अगर सत्ता में आ गए तो क्या करेंगे, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी विचारधारा देश के लिए घातक है। बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए नगमा ने कहा, "गिरिराज जी बताएं कि जो लोग मोदी का साथ नहीं दे रहे हैं, क्या वे पाकिस्तान चले जाएं? भाजपा आखिर कितने लोगों को पाकिस्तान जाने का वीजा तैयार करवाएगी?"












Click it and Unblock the Notifications