नरेंद्र मोदी की कैबिनेट होगी छोटी, टेक्नोक्रेट्स को मिलेगी 'टॉप पोजीशन'

भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि मोदी की कैबिनेट में टेक्नोक्रेट्स को 'टॉप पोजीशन' भी दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो मोदी की इस कैबिनेट में बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ एनडीए के प्रमुख घटक दलों के नेता जगह पा सकते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और नितिन गडकरी को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजी जा सकती है।
मोदी ने शनिवार को अपने विश्वासपात्रों से सोमवार को होने जा रहे शपथ समारोह की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की, जिसमें अमित शाह, अंनत कुमार और जेपी नड्डा शामिल थे। खबर यह भी है कि कि राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में लिए जाने की स्थिति में नड्डा को बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
कुछ मंत्रालयों का विलय करेंगे नमो:
सूत्रों की माने तो मोदी कुछ मंत्रालयों को आपस में विलय भी कर सकते हैं। वित्त और वाणिज्य मंत्रालय को मिलाकर एक किया जा सकता है। ऊर्जा और ऊर्जा नवीनीकरण का पेट्रोलियम मंत्रालय में विलय हो सकता है। परिवहन और जहाजरानी का रेल मंत्रालय में विलय हो सकता है। इसी तरह कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का ग्रामीण विकास मंत्रालय विलय किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications