प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद छोड़ने की धमकी दी!

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भाजपा के विधायको और मंत्रियों के विवादित बयानों के चलते विपक्ष सरकार पर जमक हमला बोल रहा है। यहीं नहीं पिछले कई दिनों राज्यसभा की कार्यवाही भी बाधित है। इन सभी विवादों से आजिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद छोड़ने की धमकी दी है।

narendra modi

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विहिप, बजरंग दल जैसे संस्थानों के विवादित बयानों और कार्यकलापों के चलते सरकार के कामों में हो रही बाधा के चलते प्रधानमंत्री आजिज हैं, और उन्होंने आरएसएस के नेताओं को साफ लहजे में पीएम पद छोड़ने की धमकी दे डाली है। सूत्रों की मानें तो पीएन से संघ के नेताओं से साफ कहा है कि अगर ये संगठन उन्हें स्वतंत्रतापूर्वक काम नहीं करने देंगे तो वह पीएम पद छोड़ने में तनिक भी देर नहीं लगायेंगे।

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों के विवादित कार्यकलापों के चलते पीएम ने आरएसएस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पीएम ने संघ के नेताओं से कहा कि जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए दिया है। इसलिए पहले अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी पर लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। राम मंदिर और दूसरे मुद्दे उसके बाद देखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम के इस बात के बाद संघ नेतृत्व ने विहिप और बजरंग दल सख्त निर्देश जारी किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+