पीएम बनते ही काम में जुटे मोदी, सुबह-सुबह संभाला पदभार

narendra modi
नयी दिल्ली। कल सूर्यास्त होते ही नए युग का उदय हुआ। नरेन्द्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री पद के रुप में शपथ ली। पीएम पद का कार्यभार संभालते ही मोदी ने आज सुबह से ही अपना पदभार संभाल लिया। मोदी सुबह पीएमओ पहुंच गए। शपथ लेते ही वह काम में जुट गए। सुबह आठ बजे वह प्रधानमंत्री दफ्तर भी संभाल लिया। इसी तरह शाम साढ़े छह बजे वे अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक भी बुला लेंगे।

कई दिन से सुस्त पड़े प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों को मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे ही पहुंच जाने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी खुद भी साउथ ब्लाक पहुंच कर अपना कामकाज संभाल लिया। पीएमओ के अधिकारियों को यह साफ संदेश चला गया है कि उन्हें हमेशा कमर कसकर रखनी होगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय में अभी मोदी की पसंद के नए अधिकारियों को ज्वाइन करना बाकी है, लेकिन वे उनकी नियुक्ति का इंतजार किए बिना अपना काम शुरू कर देना चाहते हैं। मोदी ने अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक आज शाम साढ़े छह बजे बुलाई है। रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालय संभालने वाले प्रमुख मंत्रियों के साथ उनकी बैठकें दिन में भी लगातार होती रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+