पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी का त्यौहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर त्यौहारों का महत्व बताते हुए देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश को महापुरुषों के सपनों का देश बनाने के लिए हमें प्रभु राम की तरह संकल्प लेना चाहिए।

narendra modi

आपको बता दें कि विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरडी जा रहे हैं। शिरडी में पीएम मोदी श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट में विकास की कुछ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर श्री साईंबाबा समाधि के शताब्दी वर्ष पर चांदी का एक सिक्का भी जारी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। योजनाओं के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+