मोदी ने सचिवों से की मुलाकात, कहा 'मैं हूं ना'

मोदी ने सभी सचिवों को अपनी सरकार की कार्यप्रणाली के एजेंडे से अवगत कराया। शाम साढे छह बजे शुरू हुई और रात नौ बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मोदी ने केन्द्र के मंत्रालयों के सभी सचिवों को न्यूनतम शासन चुस्त प्रशासन के अपने विचार से अवगत कराया।
उन्होंने सभी को लयबद्ध तरीके से काम करने का आदेश भी दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट सचिव अजित सेठ और उनके प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा मौजूद थे। बैठक में केन्द्र सरकार के 50 से ज्यादा सचिवों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हरेक मंत्रालय के सचिव से उनके मंत्रालय में लंबित फैसलों की जानकारी ली और इनके समयबद्ध ढंग से समाधान की रूपरेखा जाननी चाही। आपको बता दें कि ये किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा अपनी तरह की बैठक थी जिसमे मंत्रियों को न बुलाकर उनके सचिवों को प्रधानमंत्री कार्यालय में तलब किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications