मन की बात में पीएम मोदी ने दिया बेहतरीन आयडिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर अपने मन की बात में देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिल्कुल ही नयी सोच को लेकर लोगों के बीच आये। पीएम ने लोगों से अपील की कि जब आप छुट्टियां मनाने बाहर कहीं भी जाएं तो उसके संस्मरण को अपनी डायरी में लिखे और तस्वीरों को मेरे साथ साझा करें।

हैशटैग #incredibleindia पर साझा करें अनुभव और तस्वीर
पीएम ने लोगों से कहा कि अपनी यात्राओं की तस्वीरें मुझे इन्क्रेडिबल इंडिया हैशटैग के साथ साझा करें जिसमें से चुनिंदा तस्वीरों को मैं भी आगे साझा करुंगा। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दिनों में आप सब लोग कहीं न कहीं तो गए होंगे। भारत के अलग-अलग कोनों में गए होंगे। हो सकता है कुछ लोग अब जाने का कार्यक्रम बनाते होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जरूर कहीं न कहीं गए होंगे, लेकिन मेरी एक इच्छा है, इस बार आप यात्रा में गए होंगे या जाने वाले होंगे। क्या आप अपने अनुभव को मेरे साथ साझा कर सकते हैं क्या? सचमुच में मुझे आनंद आएगा। मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि आप इन्क्रेडिबल इंडिया हैश टैग, इसके साथ मुझे अपनी फोटो, अपने अनुभव जरूर भेजिए और उसमें से कुछ चीजें जो मुझे पसंद आएंगी मैं उसे आगे औरों के साथ साझा करूंगा।
आपके अनुभवों को मैं भी महसूस करुंगा
देखें तो सही आपके अनुभवों को, मैं भी अनुभव करूँ, आपने जो देखा है, मैं उसको मैं दूर बैठकर के देखूं। जिस प्रकार से आप समुद्र तट पर जा करके अकेले जा कर टहल सकते हैं, मैं तो नहीं कर पाता अभी, लेकिन मैं चाहूंगा आपके अनुभव जानना और आपके उत्तम अनुभवों को, मैं सबके साथ साझा करूंगा।

दुनियाभर में होगा भारत के टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
सोशल नेटवर्किंग मौजूद वक्त में अनुभवों और जानकारियों को साझा करने का सबसे बड़ा मंच बनकर उभरा है। ऐसे में पीएम मोदी की इस पहल से ट्विटर फेसबुक के मंच पर भारत की एक अलग तस्वीर को लोगों तक पहुंचाने का यह बेहद ही नायाब तरीका साबित हो सकता है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या दुनियाभर में करोड़ों हैं। ऐसे में पीएम मोदी जब खुद देश के हर कोने की तस्वीरें और लोगों के अनुभव को साझा करेंगे तो उससे निसंदेह देश के पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिल सकता है।
देश की एक नयी तस्वीर दुनिया के सामने आयेगी
अक्सर हम और आप अपने दोस्तों और सहयोगियों से बात करते वक्त कुछ ऐसी जगहों के बारे में सुनते हैं जो काफी अनोखी और अलग होती हैं लेकिन उन जगहों के बारे में लोगों को खास जानकारी नहीं होती है। ऐसे में पीएम की इस पहल से देश के हर कोने से लोग अपने अनुभव और तस्वीरें साझा करेंगे जिससे देश में पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिल सकता है।

जो आप देखते हैं उसी पर भरोसा करते हैं
वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वाभाविक है ‘सीईंग इज बिलीविंग'- जब हम भ्रमण करते हैं, कभी रिश्तेदारों के घर जाते हैं, कहीं पर्यटन के स्थान पर पहुंचते हैं। दुनिया को समझना, देखने का अलग अवसर मिलता है।
जिसने अपने गाँव का तालाब देखा है, और पहली बार जब वह समुद्र देखता है, तो पता नहीं वो मन के भाव कैसे होते हैं। वो वर्णन ही नहीं कर सकता है कि अपने गाँव वापस जाकर बता ही नहीं सकता है कि समुद्र कितना बड़ा होता है, देखने से एक अलग अनुभूति होती है।
आपके अनुभव मेरे लिए ही नहीं सबके लिए हैं खास
पीएम ने कहा कि मुझे मालूम नहीं है आप जब भ्रमण करने जाते हैं, तब डायरी लिखने की आदत है कि नहीं है। लिखनी चाहिए, अनुभवों को लिखना चाहिए, नए-नए लोगों से मिलतें हैं तो उनकी बातें सुनकर के लिखना चाहिए, जो चीज़ें देखी हैं, उसका वर्णन लिखना चाहिए, एक प्रकार से अन्दर, अपने भीतर उसको समावेश कर लेना चाहिए।
ऐसी सरसरी नजर से देखकर के आगे चले जाएं ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये भ्रमण अपने आप में एक शिक्षा है। हर किसी को हिमालय में जाने का अवसर नहीं मिलता है, लेकिन जिन लोगों ने हिमालय का भ्रमण किया है और किताबें लिखी हैं उनको पढ़ोगे तो पता चलेगा कि क्या आनन्ददायक यात्राओं का वर्णन उन्होंने किया है।
भारत को जाने और लोगों को भी बतायें
मैं ये तो नहीं कहता हूँ कि आप लेखक बनें! लेकिन भ्रमण से कुछ सीखने का प्रयास करना करें, इस देश को समझने का प्रयास करें, देश को जानने का प्रयास करें, उसकी विविधताओं को समझें। वहां के खान पान कों, पहनावे, बोलचाल, रीतिरिवाज, उनके सपने, उनकी आकांक्षाएँ, उनकी कठिनाइयाँ, इतना बड़ा विशाल देश है, पूरे देश को जानना समझना है - एक जनम कम पड़ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications