मोदी करेंगे 25 को 'डिजिटल इंडिया' का श्रीगणेश

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आगामी 25 दिसंबर खास रहने वाला है। वे उस दिन पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव बनारस में ही मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोनों ही विभूतियों से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।

Narendra Modi likely to launch Digital India from Kashi on 25 December

तकनीकी रूप से दक्ष बनाना

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को काशी से ‘डिजिटल इंडिया' प्रोग्राम के शुरुआत की घोषणा कर सकते हैं। देश और युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष एवं सुविधासंपन्न बनाने के उद्देश्य से डिजिटल इंडिया प्रोग्राम सन-18 तक कई चरणों में लागू होना है।

दो दिन काशी में रहेंगे

जानकारों का कहना है कि इस बार भी उनका प्रवास दो दिनों का होगा। पिछले माह वह 7 व 8 नवंबर को काशी आए थे। इसका संकेत मंगलवार शाम भाजपा के स्थानीय संगठन को मिला। मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। उसी तिथि को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जन्म दिन है। प्रधानमंत्री इस अवसर का उपयोग स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा सांसदों से 25 दिसंबर को एक घंटे के श्रमदान का आह्वान किया है।

दुनिया में छाए बीएचयू

जानकारों का कहना है अपने काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री हाल ही में बीएचयू में हुए हंगामे की सारी जानकारी भी ले सकते हैं प्रशासन से। वे चाहते हैं कि बीएचयू में दुनिया के श्रेष्ठ विश्वविद्लाय में शुमार हो। वे सांसद आदर्श ग्राम जयापुर का हालचाल ले सकते हैं। गंगा घाटों की सफाई के संबंध में नया खाका पेश हो सकता है। साथ ही, संसदीय क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+