राजनीति की मर्यादा भूले शरद यादव, बलात्‍कार के आरोपी आसाराम से की मोदी की तुलना

Narendra Modi is like Asaram
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इस बार का लोकसभा चुनाव में जुबानी जंग पर लड़ा जा रहा है। हर राजनीतिक पार्टी विपक्षी दलों पर जुबानी हमला कर रहे हैं। खासकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी तो हर पार्टी के निशाने पर हैं। कभी कोई उन्‍हें व्‍याकुल दूल्‍हा बता रहा है तो कोई उनकी तुलना हिटलर से कर रहा है। एक समय में उनके साथ रहे जेडीयू अध्‍यक्ष शरद यादव ने तो सारी मार्यादा ही पार कर दिया।
शरद यादव ने नरेन्‍द्र मोदी की तुलना रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम से की है।

बिहार के कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आसाराम की तरह ड्रेस बदलते हैं बीजेपी के पीएम उम्मीदवार। अभी कुछ दिनों पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मोदी को व्याकुल दूल्हा बताते हुए उनकी आलोचना की थी। पवार ने कहा था कि नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के लिए उस दूल्हे की तरह व्याकुल हैं जो चाहता है कि जल्द शादी हो जाए।

शरद पवार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राणे पुत्र नीलेश राणे के पक्ष में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। वहीं यूपी के अमरोहा में एक रैली को संबोधित करते हुए आरएलडी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मोदी को भारत का हिटलर करार दिया। उन्होंने कहा, अगर मोदी सत्ता में आते हैं तो वो देश को बर्बाद कर देंगे। कुछ वैसे ही जैसे जर्मनी के चांसलर एडॉल्फ हिटलर ने सत्ता में आने के बाद अपने देश को विश्व युद्ध में ढकेल दिया और आखिरकार अपने देश को बर्बाद ही कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+