अल्‍ट्रामॉडर्न चॉकलेट प्‍लांट के उद्घाटन पर बोले मोदी- किसानों की मदद के लिए जन धन, वन धन और गोबर धन पर ध्यान

अहमदाबाद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के आनंद में डेयरी प्रमुख अमूल के एक अल्ट्रामॉडर्न चॉकलेट प्लांट का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण में उत्कृष्टता के आनंद कृषि विश्वविद्यालय के ऊष्मायन केंद्र-सह-केंद्र और मुजकुवा गांव में एक सौर सहकारी समिति का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में नव निर्मित महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

गुजरात में मोदी ने अमूल को बताया सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण

महात्मा गांधी ने 1887 में इस स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। आजादी के बाद इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल रख दिया गया था। मोदी इसके साथ ही कच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) द्वारा मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को भी राष्ट्र को सौंपेंगे। वह कच्छ के वरसाना, भीमासार, अंजार और भुज शहरों को जोड़ने के लिए फोर लेन वाले राजमार्ग के लिए भूमिपूजन भी करेंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही ये बातें

  • विश्व के विभिन्न हिस्सों में हमने देखा है कि समाजवाद और पूंजीवाद क्या है। लेकिन अमूल सरदार पटेल के जरिये हमने अलग रास्ता देखा है। यहां न सरकार और न उद्योगपति फैसला लेते हैं, ये लोग ही हैं जो मायने रखते हैं। यह अनोखा मॉडल है।
  • हम जन धन, वन धन और गोबर धन पर ध्यान दे रहे हैं। जो हमारे किसानों की मदद करेगा।
  • पीएम मोदी ने अमूल को बताया सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण
  • कुछ सालों में अमूल अपने 75 साल पूरा कर लेगा। हम यह सोचें कि अमूल अपनी 75वीं वर्षगांठ और 2022 के लिए क्या लक्ष्य रख सकता है, जब भारत अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा होगा।

हाऊसिंग प्रोजक्ट का भी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आनंद और खटरज में अमूल मैनुफैक्चरिंग फैसलिटी के विस्तार के लिए एक नए प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इन सबके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद यहां 624 आवास वाले हाऊसिंग प्रोजक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट के 240 लाभार्थियों के ई-प्रवेश का भी गवाह बनेंगे। नई दिल्ली वापस होने से पहले वह महात्मा गांधी म्यूजियम का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+