अब सपा, बसपा या कांग्रेस नहीं, मोदी का नया निशाना है...

यह भी पढ़ें- अगर हार गए मोदी तो ये करेंगे
गौरतलब है, आज नरेंद्र मोदी ने अमेठी के 'गांधीगढ़' में ना सिर्फ राहुल, सोनिया की नीतियों पर निशाना साधा बल्कि चुनाव आयोग को भी निष्पक्ष चुनाव के क्रियान्वयन की चुनौती दी। मोदी ने कहा कि युपी के कई जगहों पर कुछ अज्ञात लोगों ने चुनाव की निष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश की, जिससे चुनाव आयोग को सख्ती से निपटना चाहिए।
मोदी की रैली में उन्होंने चुनाव आयोग को जहां इतनी नसीहतें दी हैं, वहीं भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग के सामने नर्मी दिखाते हुए आगामी चरणों में सावधानी बरतने की गुजारिश की है।
वहीं चुनाव आयोग अभी उस मामले को देख रहा है जिसमें मोदी ने फैजाबाद की रैली के वक्त मंच पर धार्मिक नियमों की अनदेखी की। मोदी ने राम का चित्र प्रदर्शित कर राजनीति को धर्म के रंग में रंगा। फिलहाल कार्रवाई के नाम पर भले ही मोदी को दो-एक नसीहतें दी जाएं, पर उन्होंने विपक्ष समेत अब चुनाव आयोग को सीधे निशाने पर लेना शुरु कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications