PM मोदी ने खीरी से अजय मिश्र टेनी पर फिर जताया भरोसा, कभी बेटे के चक्कर में खतरे में पड़ गई थी कुर्सी!

Ajay Mishra Teni: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के नाम शामिल हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें इस बार भी टिकट दिया है। वे लखीमपुर खीरी से चुनाव लड़ेंगे। अजय मिश्र टेनी को टिकट मिलने पर लोग हैरानी जता रहे हैं। 3 अक्टूबर 2021 को तिकोनिया कांड में किसानों को कार से कुचलने के मामले को लेकर लोगों में बीजेपी सांसद टेनी के प्रति काफी रोष था।

अजय मिश्र टेनी को टिकट मिलने से लोग हैरान

लखीमपुर खीरी में किसानों को कोर से कुचलने के मामले में अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र का नाम सामने आया ता। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। घटना के बाद लोगों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी। लोगों को उम्मीद थी कि टेनी का टिकट इस बार कट सकता है।

वहीं, पीएम मोदी ने अजय मिश्र टेनी पर एक बार फिर विश्वास जताया है। जुलाई 2021 में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बना दिया था। लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र में तिकोनिया कांड में उनके बेटे आशीष मिश्रा का नाम जुड़ गया।

इस कांड में 4 किसानों और 1 पत्रकार की मौत हो गई। आशीष मिश्रा पर किसानों को कार से कुचलने का आरोप लगा। इस कांड में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया।

यह भी पढ़ें- क्या गौतम गंभीर के जाने के बाद युवराज लड़ेंगे बीजेपी से चुनाव? जानिए युवी की पहली प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+