सर्वे: नरेंद्र मोदी हैं युवाओं की पहली पसंद, सलमान खान का जलवा अभी भी बरकरार

सर्वे में नरेंद्र मोदी को 47.5 प्रतिशत युवाओं ने पसंद किया है। राहुल गांधी को मात्र 8.9 प्रतिशत युवाओं ने वोट दिए। सोनिया गांधी को 8.7 और अरविंद केजरीवाल को 7 फीसदी युवाओं ने पसंद किया है।

नई दिल्ली। युवाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की बात करें तो सलमान खान युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़े आइकन के तौर पर युवा सबसे ज्यादा सलमान खान को पसंद करते हैं और वहीं राजनीति में सबसे बड़े आइकन के रूप में युवाओं को नरेंद्र मोदी पसंद हैं। ये खुलासा हिन्दुस्तान टाइम्स के 2017 यूथ सर्वे में हुआ है।

युवाओं के आइकन नरेंद्र मोदी

युवाओं के आइकन नरेंद्र मोदी

सर्वे में नरेंद्र मोदी को 47.5 प्रतिशत युवाओं ने पसंद किया है। राहुल गांधी को मात्र 8.9 प्रतिशत युवाओं ने वोट दिए। सोनिया गांधी को 8.7 और अरविंद केजरीवाल को 7 फीसदी युवाओं ने पसंद किया है। नरेंद्र मोदी राजनेताओं की लिस्ट में आगे तो है ही उन्हें बेस्ट लीविंग रोल मॉडल की कैटेगरी में भी पहला स्थान मिला है। नरेंद्र मोदी मोदी के बाद इस सर्वे में बिल गैट्स, सुंदर पिचई और मलाला यूसुफजई ने जगह प्राप्त की है।

अभी भी टॉप पर हैं सलमान

अभी भी टॉप पर हैं सलमान

बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों की बात करें तो सर्वे में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को टॉप 4 में जगह मिली है। सर्वे में सलमान को 18.3, शाहरुख 15.3, अक्षय 13.3 और अमिताभ 13.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। सर्वे में ड्रीम कपल के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर सेक्सी मेन और वुमेन की लिस्ट में टॉप पर हैं।

विराट का जलवा कायम

विराट का जलवा कायम

स्पोर्टस आइकन के तौर पर विराट कोहली नंबर वन पर बने हुए हैं। 29.7% युवाओं ने विराट कोहली को वोट किया है वही रोजर फेडरर को 13.9% और पी.वी. सिंधु को 10.5% युवाओं ने पसंद किया है। सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद केवल विराट कोहली ही है जो टीम को अच्छे तरीके से मैनेज करना जानते है औ.र सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+