मोदी भारत को बेहतर नेतृत्व न दे सकेंगे: न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी समाचार पत्र में गुजरात दंगों का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि अगर मोदी भय और विद्वेष को बढ़ावा दे रहे हैं तो वह भारत का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं क्योंकि भारत एक बहुधर्मी देश है। वहीं मोदी के विकास के दावों को भी चुनौती दी गई है और बताया गया है कि गुजरात के मुसलमान भारत के अन्य प्रदेशों के मुसलमानों की अपेक्षा अधिक गरीब है।
हालांकि अब देश में मोदी को लेकर जनता की सोंच बदल रही है, युवाओं का उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है, वह जहां भी रैली के लिए जाते हैं, उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में भाजपा केंद्र में वापसी करने में कामयाब रहेगी। यहां तक कि मुस्लिम मतदाता भी उनके पक्ष में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications