नेपाल के शिखर सम्मेलन में मोदी करेंगे 'शांति' व 'समृद्धि' की बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विशेष विमान से नेपाल पहुंच चुके हैं। मोदी नेपाल में आयोजित 18वें सार्क सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला सार्क शिखर सम्मेलन है। 26 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाला ये सम्मेलन नेपाली प्रधानमंत्री सुशील कोइराला की अध्यक्षता में काठमांडू में होगा। पहले पीएम मोदी काठमांडू में एक ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

18 वां सार्क शिखर सम्मेलन 'शांति और समृद्धि के लिए मजबूत क्षेत्रीय एकीकरण' के विषय पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पीएम ने कहा कि भारत हमेशा से ही दक्षिण एशियाई क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सभी स्तरों पर अधिक से अधिक क्षेत्रीय एकीकरण के महत्व पर जोर देता आ रहा है। हमने इसके लिए कई द्विपक्षीय पहल किये हैं। इसके अलावा उप-क्षेत्रीय और क्षेत्रीय आधार पर भी इस संबंध में और अधिक करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन से ठोस परिणाम निकलेंगे और खास कर लंबे समय से चलते आ रहे कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications