भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी बोले, गरीब और गरीबी चुनाव जीतने का जरिया नहीं
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा- गरीब और गरीबी हमारे लिए सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं है, हम इसे सिर्फ वोट बैंक के चश्मे से नहीं देखते।
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में क्या-क्या कहा। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी की सभी लोगों ने सराहना की है। यह बैठक दो दिवसीय है, जिसका टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट नहीं किया जा रहा है। इस बैठक में सभी ने पीएम मोदी को सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी जैसे अहम फैसलों के लिए खड़े होकर धन्यवाद किया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी उरी हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की सराहना की। आइए जानते हैं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पीएम मोदी ने कहीं क्या-क्या बातें।

1- पीएम मोदी ने गरीबों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किलों के बावजूद जनता ने नोटबंदी का समर्थन किया।
2- गरीब और गरीबी हमारे लिए सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं है, हम इसे सिर्फ वोट बैंक के चश्मे से नहीं देखते।
3- कुछ लोग अपनी लाइफस्टाइल की चिंता करने में लगे हुए हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता गरीबों को अच्छी लाइफस्टाइल मुहैया कराना है।
4- गरीबी हमारे लिए सेवा का अवसर है, गरीब की सेवा प्रभु की सेवा के समान है।
ये भी पढ़ें- साक्षी महाराज के सांप्रदायिक बयान से बीजेपी ने झाड़ा पल्ला, कहा हमारा कोई लेना-देना नहीं
5- हमें अपनी राजनीति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना होगा। इसमें पीएम मोदी का मुख्य इशारा पॉलिटिकल फंडिंग की ओर था, जिसमें पारदर्शिता लाने का भाजपा पूरी तरह से समर्थन करती है।
6- आलोचनाएं स्वागत योग्य हैं, आरोपों से घबराना नहीं, हमारी सच्चाई और संकल्प हमें अच्छाई के रास्ते पर बढ़ाती रहेंगी।
7- पीएम मोदी ने नोटबंदी के फायदे भी बताए और कहा कि यह फैसला देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications