PM मोदी आज करेंगे केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रैली, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और UAVs बैन

PM मोदी आज करेंगे केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रैली, सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और UAVs बैन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (30 मार्च) को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले केरल के पलक्कड़ में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 12.50 मिनट पर पीएम मोदी तमिलनाडु के धरमपुरा में रैली करेंगे। पीएम मोदी तीसरी रैली पुडुचेरी में 4.35 मिनट पर रैली करेंगे। पुडुचेरी में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर 29 और 30 मार्च को ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (यूएवी) की उड़ानों पर बैन लगा दिया गया है। भाजपा ने 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन को केरल में चुनावी मैदान में उतारा है, जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Narendra modi

जिला मजिस्ट्रेट आदेश में क्या कहा?

पुडुचेरी में ड्रोन और यूएवी पर बैन के आदेश सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट पुरवा गर्ग ने दी। पुरवा गर्ग ने अपने आदेश में कहा कि पुडुचेरी क्षेत्र में धारा 144 सीआरपीसी के तहत ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों के उड़ान पर प्रतिबंध लगाने का आदेश लागू किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुरवा गर्ग कहा कि आदेश का कोई भी उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कार्रवाई का भागीदार होगा।

6 अप्रैल को एक चरण में है पुडुचेरी में चुनाव

पुडुचेरी में एनडीएन का नेतृत्व करने वाली पार्टी एआईएनआरसी विधानसभा की कुल 30 में से सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से बीजेपी 9 पर, अन्नाद्रमुक 5 पर और एआईएनआरसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी दो सीटों तत्तनचावड़ी और यनम से चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को वोटिंग होनी है।

पुडुचेरी: NDA ने चुनावी घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे किए?

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 26 मार्च 2021 को घोषणा पत्र जारी किए। बीजेपी नीत एनडीए ने घोषणा पत्र में केजी से पीजी तक की छात्राओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया है। वहीं कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी देने का भी ऐलान किया है। बीडेपी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देने का भी वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, महिलाओं के लिए फ्री मेडिकल सुविधा देने का भी ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+