Narendra Chanchal's Hits Songs: इन मशहूर गीतों के जरिए नरेंद्र चंचल ने जीता लोगों का दिल

Narendra Chanchal's hits Songs: मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल ने आज 80 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वो करीब दो महीने से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। अपनी अलग शैली वाली सुरमयी आवाज से लोगों का मन मोहने वाले गायक नरेंद्र चंचल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

इन मशहूर गीतों के जरिए नरेंद्र चंचल ने जीता लोगों का दिल

नरेंद्र चंचल को भी अपने करियर में काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा था। लंबे स्ट्रगल के बाद उन पर शोमैन राज कपूर की नजर पड़ी थी, जिन्होंने चंचल को साल 1973 की फिल्म 'बॉबी' में गाना गाने का ऑफर दिया था। जिसमें चंचल ने ' बेशक मंदिर मस्जिद गाया' , यह गाना सुपरहिट हुआ, जिसके चलते चंचल ने फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवार्ड भी जीता था। इसके बाद उन्होंने 'बेनाम' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी कई फिल्मों में हिट गाने गाए लेकिन फिल्म 'अवतार' का गाना 'चलो बुलावा आया है' गीत से वो घर-घर में लोकप्रिय और देवी गीत के पहचान बन गए।

आइए एक नजर डालते हैं नरेंद्र चंचल के मशहूर गीतों पर

इन मशहूर गीतों के जरिए नरेंद्र चंचल ने जीता लोगों का दिल

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नरेंद्र चंचल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+