पिता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर नंदिता दास ने तोड़ी चुप्पी, #MeToo अभियान को लेकर कही बड़ी बात

एक्टर-डायरेक्टर नंदिता दास शुरू से ही #MeToo कैंपेन का समर्थन करती आ रही हैं। पिता जतिन दास पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्होंने कहा कि वो इस कैंपेन का समर्थन फिर भी करती रहेंगी।

नई दिल्ली। एक्टर-डायरेक्टर नंदिता दास शुरू से ही #MeToo कैंपेन का समर्थन करती आ रही हैं। पिता जतिन दास पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उन्होंने कहा कि वो इस कैंपेन का समर्थन फिर भी करती रहेंगी। नंदिता दास ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखरकर इस अभियान का समर्थन करते रहने की बात कही है। नंदिता के पिता और जानें-माने पेंटर जतिन दास पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दास ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे अशिष्ट बताया है।

Nandita Das

नंदिता दास ने फेसबुक पर लिखा, '#MeToo कैंपेन के मजबूत समर्थक होने के नाते मैं बताना चाहूंगी कि मेरे पिता पर लगे आरोपों के बावजूद मैं इसके समर्थन में बोलती रहूंगी। मैंने काफी शुरुआत में ही कहा था कि ये वक्त सुनने का है, ताकि महिला और पुरुष बोलने में सुरक्षित महसूस करें।' नंदिता ने कहा कि इसी के साथ ये भी ध्यान रखने की जरूरत है कि इस अभियान को खराब करने के लिए झूठे आरोप न लगाए जाएं।

ये भी पढ़ें: Me Too: कैलाश खेर ने महिला सिंगर को किया था मैसेज, 'मुझे तुमसे प्यार करना है'

नंदिता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सच की जीत होगी। उनके पास अभी कहने के लिए केवल यही है। नंदिता के पिता और पद्मभूषण से सम्मानित जतिन दास पर निशा बोरा नाम की एक महिला ने 14 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बोरा ने कहा कि दास ने उन्हें जबरन पकड़ने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें: Me Too: 'साजिद खान के बारे में मालूम था लेकिन वो लाइन क्रॉस कर जाएंगे, ये नहीं पता था'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+