VIDEO: नाना पाटेकर ने पाकिस्‍तानी कलाकारों के भारत में काम को लेकर किया करारा प्रहार, देखिए

नई दिल्‍ली। उरी अटैक के बाद से भारत में पाकिस्‍तानी कलाकारों के काम करने को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने अहम टिप्‍पणी की है।

यहां जानिए क्‍या कहा नाना ने

नाना पाटेकर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पत्रकारों से कह रहे हैं कि पाकिस्‍तानी कलाकार ये सब बाद में, पहला हमारा देश, देश के अलावा मैं किसी को नहीं जानता और न ही जानना चाहता हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि कलाकार देश के सामने खटमल की तरह है। सबसे पहले देश है।

आप भी देखिए यह वीडियो :

देश के बाद अगर कुछ है तो फिर बाद में बात करो। उन्‍होंने इशारे में सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि हम तो एक्‍टर हैं, बहुत मामूली और नकली लोग। उन्‍होंने कहा कि जवानों से बड़ा कोई हीरो नहीं हो सकता। नाना ने जोड़ा कि हम जो बोलते हैं, उस पर ध्‍यान मत दो। एक्‍टर्स को जितनी अहमियत मिलती है, उतनी उनकी औकात नहीं है।

सलमान, नवाजुद्दीन के किया था समर्थन

आपको बता दें कि सलमान खान ने पाकिस्‍तानी कलाकारों के भारत में काम करने के पक्ष में कहा था कि वे लोग यहां वीजा लेकर काम करने आते हैं। सलमान ने कहा था कि कलाकार और आतंकी अलग होते हैं। इस मुद्दे पर एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी सलमान की हां में हां मिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+