नरेंद्र मोदी ने दिया जवाब कहा प्रधानमंत्री नहीं बना तो 'चाय-केतली' तैयार कर रखी है, चाय बेचूंगा

नरेंद्र मोदी ने अमेठी से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी समेत कांग्रेसी विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि
- मोदी ने कहा कि देश के जिन लोगों ने वोट डाला है उन्होंने दो काम पूरे कर दिए हैं। पहला ये कि वोट डालते ही मां-बेटे की सरकार गई। मतदाताओं ने दूसरा काम ये किया है कि आने वाली सरकार के लिए मजबूत नींव का शिलान्यास भी कर दिया है।
- मोदी ने कहा कि स्मृति ईरानी राहुल से मुकाबला करने के लिए नहीं बल्कि अमेठी की मुसीबतों को कम करने के लिए आई हैं।
- मोदी बोले कि जब मैं शांत बैठ कर सोच रहा था तो मैंने पाया कि उत्तर प्रदेश्ा का अमेठी शहर विकास से काेसों दूर है। उसी दिन मैंने मन में यह ठान लिया कि यहां से स्मृति ईरानी उम्मीदवार होंगी और राहुल को शिकस्त देकर सबसे पहली विकास की नींव डालेंगी।
- मोदी ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दिल्ली में आई तो अमेठी का ऐसा बदलाव किया जाएगा कि दुनिया की हर बड़ी यूनिवर्सिटी यहां स्टडी करने के लिए आएगी।
- प्रियंका वाड्रा पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मैं यहां अमेठी से 'ए' शुरु करने आया हूं।
- मोदी ने कहा कि अमेठी में छात्राओं को स्कूल में शौचालय भी नहीं उपलब्ध कराया जाता है। यहां मां-बेटे के सम्मान के लिए गांधी परिवार के दिग्गजों ने यह काम भी नहीं कराया है।
- मोदी ने कहा कि मैं अमेठी सिर्फ इसलिए आया हूं कि ताकि आपकी पीड़ा को अपनी पीड़ा बना सकूं। आपके दर्द को बांट सकूं। नई पीढ़ी की आंखों में सपने संजोने के लिए आया हूं।
- मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। कांग्रेस सिर्फ वंशवाद की राजनीति पर यकीन करता है।
- स्मृति ईरानी के विषय में बोलते हुए मोदी ने कहा कि वह सिर्फ अमेठी में विकास करने के लिए आई हैं।
- मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन एक ईश्वर का रूप है। ये परमात्मा का रूप होती है। ऐसे में यहां से कुछ मांगना मेरे लिए गर्व की बात है। मोदी ने यह भी कहा कि सोनिया ने हमारे देश में मांगने के सिवा कुछ छोड़ा भी नहीं है।
- जनता से सवाल पूछते हुए मोदी ने कहा कि जनता बताएगी कि मांगने वाला अच्छा है या फिर लूटने वाला।
- मोदी ने कहा कि मैं एक मां के दर्द को समझ सकता हूं। एक मां का सपना होता है कि उसका बेटा कहीं सेटल हो जाए। सोनिया के मुंह में घी-शक्कर की बात को भी दोहराया।
- मोदी ने कहा कि गांव- गरीब के घर से बच्चे आने वाले हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं। वो दिन गए जब गरीबों को दबाया और कुचला जाता है।
- मीडिया पर भी आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 40 सालों से मीडिया ने कांग्रेस के चेहरे को दिखााया है। मीडिया ने भी बड़ा पाप किया है।
- मोदी ने कांग्रेस पर सफेद झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मा-बेटे और बाप-बेटे की सरकार मिली हुई है तभी तो मुलायम ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है।
- मोदी ने कहा कि गुस्से की राजनीति कांग्रेस करती है। कुछ सालों पहले जब राजीव गांधी राहुल गांधी से भी छोटी उम्र के थे तो वे कांग्रेस के महासचिव पद पर थे। उस दौरान वे आंध्र प्रदेया गए और वहां के मुख्यमंत्री जब उन्हें एयरपोर्ट पर लेने आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री को जमकर फटकार लगाई। अब यह जनता तय करेगी कि कौन गुस्से की राजनीति करती है।
- मोदी ने कहा कि जिस प्रकार से बाहुदर यााह जफर को अंग्रेजों ने दिल्ली में दो गज जमीन देने से मना कर दिया था। ठीक उसी तरह पूर्व प्रधानमात्री पीवी नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें भी दिल्ली में दो गज जमीन नहीं दी।
- राहुल गांधी ने जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रस्ताव को फाड़ दिया और nonsense शब्द का प्रयोग किया तो उस पद की गरिमा को उसी समय तार-तार कर दिया गया था।
- मोदी ने कहा कि देश जिम्मेदारियों से चलता है। कांग्रेस ने पिछले दस सालों में देश को धोखा दिया है।
- मोदी ने कहा कि बस कुछ लोगों की टोली है जो देश को आग की भट्टी में झोंकने का काम कर रही है।
- मोदी ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो ' न खाउंगा और न ही खाने दूंगा।'
- मोदी ने कहा कि बस 60 महीने एक सेवक को दो, देश को विकास की राह पर ले कर जाउंगा।
- मोदी ने अमेठी के लोगों से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
- मोदी ने यह भी कहा कि यदि मैं प्रधानमंत्री चुनकर नहीं आया तो चाय बेचना शुरु कर दूंगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/4uLGM1eA3rU?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications