Namaste Trump:इस मां की ममता और जज्बे को सलाम, एक साल के बीमार बेटे के साथ निभा रही है पुलिस ड्यूटी

नई दिल्ली- सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिजनों और भारी तादाद में अधिकारियों और मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। हजारों सुरक्षाकर्मियों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। हर पुलिस वाले की ड्यूटी बहुत ही सख्त की जा चुकी है। कई-कई घंटे की ड्यूटी हो रही है। लेकिन, इस कड़ी ड्यूटी के बावजूद एक मां एक साथ दो-दो जिम्मेदारियां बहुत ही ईमानदारी से निभा रही है। संगीता परमार नाम की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल का एक सालभर का बेटा है,जिसकी सेहत अभी ठीक नहीं है। इसीलिए उसे वक्त पर मां का दूध पिलाना भी उसका उतना ही बड़ा फर्ज है, जितना पुलिस की ड्यूटी निभाना। संगीता आज ये दोनों ड्यूटी बखूबी निभा रही हैं।

Namaste Trump: Police duty with one year old sick son,salute to this mothers love and morale

पुलिस कॉन्स्टेबल संगीता परमार की ड्यूटी अहमदाबाद के विसात इलाके में लगी हुई है। वह इन दिनों अपने एक साल के मासूम बेटे के साथ पूरी ड्यूटी दे रही हैं।

Namaste Trump: Police duty with one year old sick son,salute to this mothers love and morale

जब उनसे सवाल किया गया कि दोनों फर्ज निभाना तो उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही होगी ? तो उन्होंने जवाब दिया, "यह मुश्किल है, लेकिन दोनों जिम्मेदारियों एक मां की और एक कॉन्स्टेबल की निभाना मेरा फर्ज है। उसकी सेहत ठीक नहीं है, इसलिए मुझे उसे मां का दूध पिलाने के लिए साथ लाना पड़ रहा है।"

जानकारी के मुताबिक इस कार्य में संगीता की मदद कुछ साथी महिला पुलिसकर्मी भी कर रही हैं, जो बारी-बारी से उसके बेटे पर नजर रख रही हैं। जो लोग संगीता की इन दोनों जिम्मेदारियों को निभाते देखते हैं उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+