Sachin Pilot को क्रश बताने वालीं Sarpanch नैना झोरड़ का दूसरा Video वायरल, बोलीं-'उनका तलाक हो चुका मेरा नहीं'
Naina Jhorad on Sachin Pilot: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को अपना क्रश बताने वाली सरपंच नैना झोरड़ का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सचिन पायलट को पसंद करने की बात दोहराने के साथ ही पायलट को राजस्थान सीएम के रूप में देखने ख्वाहिश जता रही हैं।
नैना झोरड़ हरियाणा के सिरसा जिले की ग्राम पंचायत बणी से सरपंच हैं। पिछले दिनों नैना झोरड़ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सचिन पायलट उनके क्रश हैं। वे उनसे मिलना चाहेगी। बचपन में 14 साल की उम्र से वे सचिन पायलट को पसंद करती हैं।
अब नैना झोरड़ ने नए इंटरव्यू में क्रश वाले बयान पर सफाई देते हुए आजतक से बातचीत में कहा कि सबका कोई ना कोई क्रश होता है। लोग बोल नहीं पाते हैं। मुझमें हिम्मत है। मैंने बोल दिया। सचिन पायलट क्रश हैं तो हैं बस। इस पर कोई कुछ भी कमेंट करे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नैना झोरड़ ने कहा कि सचिन पायलट क्रश थे, हैं और रहेंगे। पायलट खूबसूरत, सहज और सौम्य हैं। पर्सनैलिटी है बंदे की। कभी उनसे मिल तो नहीं पाई। अगर मौका मिला तो उनके साथ अकेले में बैठकर एक कप कॉफी सुकून से पीना चाहती हूं। उनसे राजनीति की कोई बात नहीं करूंगी।
सचिन पायलट का तलाक हो चुका मेरा नहीं-नैना झोरड़
इंटरव्यू में नैना झोरड़ ने कहा कि सचिन पायलट को क्रश बताने वाला वीडियो वायरल होने पर पति व परिवार ने कुछ नहीं कहा। इतनी तो समझदारी है, मगर सोशल मीडिया पर कमेंट में गंदी सोच वाले लोग कह रहे हैं कि 'सचिन पायलट का तलाक हो चुका है, उनसे मिल लो, क्या पता आपकी बात बन जाए' इसका जवाब है कि उनका तलाक हो चुका है। मेरा नहीं। उनके भी दो बच्चे हैं। मेरे भी दो बच्चे हैं। अब हम उस स्थिति में नहीं हैं। वो खुद भी समझदार हैं। उनकी भी कोई क्रश रही होगी। मैंने अपने क्रश के बारे में खुलकर बता दिया। उन्होंने नहीं बताया होगा। तलाक कोई आसान नहीं होता। उनकी क्या परिस्थिति रही होगी। कोई बच्चों का खेल तो है नहीं। सारा पायलट से सचिन पायलट का रिश्ता क्यों टूटा? इसकी हकीकत तो वो ही जानते हैं। एक परिवार टूटता है तो किसी के लिए आसान नहीं होता।
राजस्थान का अगला सीएम सचिन पायलट हो-नैना झोरड़
नैना झोरड़ ने कहा कि सचिन पायलट अच्छे राजनेता हैं। उनको राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगी। इस समय कांग्रेस में सचिन पायलट इकलौते युवा नेता हैं। वे गुर्जर व खुद जाट जाति के सवाल पर नैना बोलीं कि यह तो पसंद की बात है। इसमें जातिवाद कहां से आ गया?
नैना झोरड़ का आगे का सपना क्या है?
हरियाणा की बणी ग्राम पंचायत की सरपंच के रूप में नैना झोरड़ ने कई विकास कार्य करवाए हैं। अब उनका सपना बालिका महाविद्यालय खुलवाने, पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाना समेत कई सपने हैं।
नैना झोरड़ ने CM के पैरों रख दिया था दुपट्टा
मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली नैना झोरड़ बणी सरपंच होने के साथ-साथ इनेलो महिला प्रकोष्ठ (सिरसा) की जिला अध्यक्ष हैं। हरियाणा में नैना झोरड़ उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब 15 मई 2023 को मनोहर लाल खट्टर सीएम रहते जनसुनवाई कार्यक्रम में बणी आए थे। तब पति को न्याय दिलाने की मांग के लिए सरपंच नैना झोरड़ ने सीएम के पैरों में दुपट्टा रख दिया था।
टोंक से विधायक हैं सचिन पायलट
सचिन पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में टोंक से विधायक हैं। दौसा-अजमेर से सांसद व केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। दिग्गज कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने जम्मू कश्मीर के मौजूदा CM उमर अब्दुल्ला की बहन सारा से जनवरी 2004 लव मैरिज की थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सचिन पायलट के नामांकन पत्र से खुलासा हुआ था कि वे सिंगल हैं। सारा से तलाक हो चुका है। तलाक की वजह कभी सामने नहीं आई।
सचिन पायलट का राजनीतिक करियर
साल 2004 में पिता के निधन के बाद राजस्थान के दौसा से लोकसभा सांसद चुने गए।
साल 2009 में दौसा सीट बदलकर अजमेर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अजमेर से सांवरलाल जाट के सामने हार का सामना करना पड़ा
साल 2014-2020 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
साल 2018 में सचिन पायलट ने टोंक से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और अशोक गहलोत डिप्टी CM बने।
साल 2020 में 14 जुलाई को राजनीतिक उठापटक के बाद पद से हटाए गए।
साल 2023 में फिर से टोंक विधायक बने हैं।
यह भी पढ़ें- Sachin Pilot: इस महिला सरपंच के क्रश हैं तलाकशुदा सचिन पायलट, नैना झोरड़ ने इंटरव्यू में खोले दिल के सारे राज












Click it and Unblock the Notifications