अब नगालैंड की झाड़ू करेगी दिल्ली की सफाई
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब नगालैंड की झाडू से होगी राजधानी दिल्ली की सफाई। उसी दिल्ली की जिधर होता है देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के नागरिकों का अपमान और अनादर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को राजधानी में गति देने के लिए नगालैंड दे रहा हैं एक लाख झाड़ू। इन झाडुओं को दिल्ली नगर निगम को सौपा जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के हार्नबिल फेस्टिवल में मौजूदगी के दौरान इस तरह की घोषणा की गई। वहां पर मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए कुछ खास तरह की झाड़ू भी दी गईं।
गणमान्य लोग थे मौजूद
प्रधानमंत्री उक्त फेस्टिवल के उद्घाटन के लिए किस्मा गए थे। वहां पर इस अवसर पर मुख्यमंत्री टी.आर. जेलिंग, गवर्नर पी.बी. आचार्य और अन्य खास मेहमान मौजूद थे।
गंदगी दिल्ली की
राजधानी के प्रमुख समाजसेवी और पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी ने कहा कि नगालैंड की झाडू से दिल्ली की गंदगी को दूर किया जा सकेगा। नगालैंड से आने वाली झाडू उन लोगों के मुंह में एक करारा तमाचा भी है,जो दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव करते हैं।