बेमन खरीदे लॉटरी टिकट ने बदली रिक्शेवाले की किस्मत, जीते 50 लाख
नई दिल्ली। नागालैंड में एक रिक्शावाले ने 50 लाख रुपए की लॉटरी जीती है। परिवार को पालने के लिए गुवाहाटी में रिक्शा चलाने वाले पश्चिम बंगाल के गौर दास ने नागालैंड सरकार की स्टेट लॉटरी का पचास लाख रुपए का पहला इनाम जीता हैं। खास बात ये है कि ये लॉटरी टिकट उन्होंने बेमन से विक्रेता के जिद करने पर खरीद लिया था, जिसने उन्होंने रातोंरात लखपति बना दिया।

विक्रेता की जिद पर खरीद ली थी टिकट
पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले के रहने वाले गौर दास ने रविवार को नगालैंड सरकार की स्टेट लॉटरी में पहला इनाम जीता है। जानकारी के मुताबिक, दास अपने यूनियन के साथियों के साथ घूमने जा रहे थे। बारिश होने पर वो अपना प्रोग्राम रद्द कर जब लौट रहे थे तो एक लॉटरी विक्रेता ने उनको टिकट खरीदने के लिए कहा। दास ने मना कर दिया, विक्रेता ने जोर डाला तो उन्होंने 30 रुपए की टिकट खरीद ली। जिसने उन्हें इनाम जिता दिया।

बेहद खुश है दास का परिवार
रविवार दोपहर लॉटरी का नतीजा आने के बाद से ही दास का परिवार बेहद खुश है। सोमवार को उन्होंने नजदीकी बैंक में टिकट जमा कराया। गौर के परिवार का कहना है कि अब उनकी दुनिया बदल जाएगी और वो बेहतर जिंदगी जी सकेंगे।

गौर ने बनाए हैं ये सब प्लान
गौर दास अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ छोटे से झोपड़ीनुमा घर में रहते हैं। उनकी पत्नी भी मजदूरी करती थीं। दास का कहना है कि अब उनकी पत्नी को काम नहीं करना होगा। वहीं बच्चों का दाखिला भी वो अच्छे स्कूल में कराना चाहते हैं। अपने लिए अब वो ऑटो खरीदना चाहते हैं, जिससे परिवार को बेहतर तरीके से पाल सकें।


Click it and Unblock the Notifications
