नागालैंड के छोटी आंख वाले मंत्री तेमजेन ने मजेदार कैप्‍शन के साथ शेयर की अपनी फोटो, लोगों के पढ़ें कमेंट

नागालैंड के मंत्री तेमजेन ने एक अपने साथियों के साथ फोटो बहुत ही मजेदार कैप्‍शन के साथ शेयर की है।

 Temjen Imna Along

नागालैंड में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसके बाद नई सरकार का गठन हो गया है। वहीं नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग जो हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी पोस्‍ट को लेकर चर्चा में रहते हैं उन्‍होंने एक बार फिर अपने अनोखे मजाकिया अंदाज में एक ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

Nagaland Minister Temjen Imna Along

सोशल मीडिया पर फेमस नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजेन ने मजाकिया कैप्शन के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें वो खुद भी नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेता तेमजेन जो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया मेसेज शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो है।

शेयर की गई फोटो में मंत्री कई लोगों के साथ बैठे हैं। फोटो के कैप्शन में मंत्री ने लिखा "टू मल्टी लेंस टू फोकस, मगर मेरा टाइमिंग तो देखो!

इंटरनेट पर लोगों ने मंत्री की टाइमिंग और फोटो की प्रशंसा की। मंत्री के फोटो शेयर करते ही 10,000 से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा लाइट, कैमरा और एक्शन। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "तस्वीर के सबसे दाईं ओर और आपके बाईं ओर वाला व्यक्ति आपके समय की समझ से अचंभित है। एक और यूजर ने लिखा "पीएम सर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, फोकस बेदाग है। समानता अलौकिक है।

बता दें इससे पहले भाजपा मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक पोस्‍ट लिखी थी जिसमें उन्होंने नागालैंड में ग्रामीणों की क्रिएटिविटी को दिखाते हुए एक फोटो शेयर की थी फोटो पर संदेश रैश ड्राइविंग के खिलाफ चेतावनी थी।


तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अपने फैंस और फॉलोअर्स को आए दिन जीवन से जुड़ी कई अहम सलाह देते नजर आते हैं। भाजपा मंत्री आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और अपने राज्‍य मेघालय की सुंदरता के बारे में अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+