नागालैंड: टी आर जेलियांग ने हासिल किया विश्वासमत, 47 विधायकों का मिला साथ
राज्यपाल आचार्य ने कोहिमा में राजभवन में एक समारोह में जेलियांग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
नई दिल्ली। नागालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग ने 47 विधायकों के समर्थन के साथ विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में बहुमत सिद्ध करने में नाकाम रहने पर शुरहोजेली सरकार को राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने बर्खास्त कर दिया जिसके कुछ घंटों बाद जेलियांग ने शपथ ली थी।

नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक टीआर जेलियांग ने बुधवार को नागालैंड के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सदन में बहुमत सिद्ध करने में नाकाम रहने पर शुरहोजेली सरकार को राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने बर्खास्त कर दिया था।
राज्यपाल आचार्य ने कोहिमा में राजभवन में एक समारोह में जेलियांग को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। आपको बता दें कि बुधवार को मुसीबतों से घिरे हुई नागालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सु और उनके समर्थक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने नहीं पहुंच सके जिसके बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। नागालैंड के राज्यपाल पी बी आचार्य ने कल शाम सभा के स्पीकर को आदेश जारी कर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को कहा था। उसी के तहत बुधवार को 9.30 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था जहां लीजीत्सु को विश्वासमत हासिल करना था। गौरतलब है कि नागालैंड पीपल्स फ्रंट के नेता लीजीत्सु अपनी ही पार्टी के विधायको द्वारा विद्रोह झेल रहे हैं।
आपको बता दें कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में से एक सीट रिक्त है। सत्तारूढ़ नागालैंड लोकतांत्रिक गठबंधन में एनपीएफ के 47 विधायक, भाजपा के चार विधायक और आठ निर्दलीय विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications