VIDEO : नगालैंड के CM की बेटी की शादी में जमकर थिरके मंत्री Temjen Imna Along

Temjen Imna Along एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नगालैंड के CM Neiphiu Rio की बेटी की शादी में मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। Nagaland CM Neiphiu Rio daughter wedding Temjen Imna Along dance

Temjen Imna Along राजनीति में होने के बावजूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने के लिए मशहूर हैं। कभी रोचक खाने की वीडियो तो कभी कोरियन पॉप गानों को अपनी पसंद बताने वाले मंत्री टेमजेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नगालैंड के CM Neiphiu Rio की बेटी की शादी में मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने खुद वीडियो ट्वीट किया है।

बेटी की शादी में जमकर डांस

बेटी की शादी में जमकर डांस

नगालैंड के मंत्री ने सीएम नेफ्यू रियो की बेटी की शादी में अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया। मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने शादी में डांस करते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। दरअसल, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की बेटी की शादी में जमकर डांस करते नगालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग अपने अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए नेटिज़न्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर ऑनलाइन डिस्कसन का केंद्र बन जाते हैं।

शरीर वह कहता है जो शब्द नहीं कह पाते

शरीर वह कहता है जो शब्द नहीं कह पाते

आधिकारिक ट्विटर हैंडल- @AlongImna पर हालिया वीडियो में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की बेटी के विवाह समारोह के दौरान थिरकते दिखे मंत्री टेमजेन इम्ना बेहद लोकप्रिय हो रहा है। नगालैंड सरकार में उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने लिखा, "शरीर वह कहता है जो शब्द नहीं कह पाते।" उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की बेटी की शादी में मैंने भी दो डांस स्टेप्स किए।

मंत्री के डांस को 1.83 लाख से अधिक व्यूज

मंत्री के डांस को 1.83 लाख से अधिक व्यूज

वीडियो में टेमजेन इम्ना अलॉन्ग को कुर्ता पायजामा और सदरी पहने हुए देखा जा सकता है। शादी में आए अन्य मेहमानों के साथ मंत्री टेमजेन दिल खोलकर डांस करते देखे जा सकते हैं। वीडियो एक दिन पहले ट्विटर पर शेयर की गई है। इसे 1.83 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

ढेर सारा प्यार और सम्मान

ढेर सारा प्यार और सम्मान

पूर्वोत्तर भारत के लोकप्रिय मंत्री की डांस परफॉर्मेंस को 13.5 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को रीट्वीट भी कर चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, "इसलिए आप नॉर्थ ईस्ट के लोकप्रिय युवा नेता हैं।" एक अन्य ने पोस्ट किया, "बंगाल की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार और सम्मान।"

वीडियो नीचे देखें---

डांस बहुतों का दिल जीत रहा है

मंत्री टेमजेन के डांस पर ट्विटर यूजर ने कहा, "महान, अगली बार कृपया मूनवॉक आज़माएं।" एक और यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, "इम्ना सर, आप बहुत प्यारे लग रहे हैं...आपका डांस बहुतों का दिल जीत रहा है।" एक यूजर ने हंसते हुए इमोटिकॉन्स के साथ मजाक में लिखा कि डांस के दौरान "दो से अधिक स्टेप्स दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+